स्वस्थ मुस्कान क्यों जरूरी है?

लोगों से मिलते-जुलते और दोस्त बनाते समय आकर्षक और स्वस्थ मुस्कान जरूरी है। और यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकती है और आपको अपने बारे में सुखद अहसास से भर सकती है।

अगर आप समुचित तरीके से अपने दांतों और मसूड़ों की देखभाल नहीं करते हैं तो आप तरह-तरह की ऐसी विभिन्न दशाओं से ग्रस्त हो सकते हैं, जो कि आपको समस्त गलत कारणों से भीड़ से अलग खड़ा कर देंगीः

  • बदबूदार सांसें
  • दाग-धब्बेदार दांत
  • दांतों की सड़न
  • मसूड़े की बीमारी
  • दांतों का गिरना
  • दंत्य क्षरण

मेर मुंह के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खुराक क्यों जरूरी है?

हर बार जब आप चीनी-युक्त कोई चीज खाते या पीते हैं तो एक घंटे तक आपके दांत अम्ल के हमले का निशाना बनते हैं। ऐसा इसलिए है कि चीनी दांत की मैल के जीवाणु के साथ अभिक्रिया करती है और नुकसानदेह अम्लों को उत्पन्न करती है। दांत की मैल जीवाणु का जमाव है जो कि आपके दांतों पर निर्मित होते हैं।

ढेर सारे नाश्तों की बजाय दिन में तीन या चार बार भोजन करना बेहतर होता है।

दंत्य क्षरण क्या है?

दंत्य क्षरण अम्ल के हमलों के कारण होने वाली दांतों की ऊपरी परत की क्रमिक हानि है। ऊपरी परत दांतों की सख्त, सुरक्षात्मक कलई होती है। इसके घिस जाने पर इसके नीचे की दंत-धातु अनावृत्त हो जाती है और आपका दांत मलिन और संवेदनशील बन सकता है।

पेय पदार्थ

अम्लीय खाद्य और पेय पदार्थ और बुलबुलेदार पेय पदार्थ दंत्य क्षरण का कारण बनते हैं।

स्थिर पानी और दूध पीने के लिए सबसे अच्छी चीजें हैं। इसके अलावा चीनी-रहित चाय भी दांतों के लिए अच्छी होती है क्योंकि यह फ्लोराइड युक्त होती है।

फलों के रस को सिर्फ केवल खाने के समय पियें। अगर आप भोजनों के बीच फलों के रस को पीना चाहते हैं तो उन्हें पानी से पतला करने की कोशिश करें।

नाश्ता

चीनी-युक्त नाश्तों से बचें। अगर आपको भोजनों के बीच खाने की जरूरत पड़ती है तो उसकी बजाय इन खाद्य पदार्थों को लेने की कोशिश करें:

  • सादा पॉपकार्न
  • गिरीदार मेवे
  • चीज़-पनीर
  • ब्रेड स्टिक
  • सादा दही
  • चावल की मठरियाँ
  • मीठे नहीं किये गये अनाज
  • सादा बेगल
  • ताजा सूप
  • कच्ची सब्जी के टुकड़े
  • ताजा फल

धूम्रपान करने, अल्कोहल या मादक द्रव्यों का सेवन करने से मेरे मुंह के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा?

धूम्रपान करने से दांतों पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं, मसूड़े की बीमारी हो सकती है और ज्यादा गंभीर बात यह है कि इससे मुंह का कैंसर हो सकता है। धूम्रपान इसके अलावा बदबूदार सांसों का मुख्य कारण भी है।

अल्कोहलयुक्त पेय पदार्थों से मुंह का कैंसर भी होता है। अगर आप धूम्रपान और मदिरापान करते हैं तो आपको जोखिम अधिक होता है।

इसके अलावा अल्कोहल दांतों की सड़न और क्षरण के जोखिम में वृद्धि भी कर सकता है। कुछ अल्कोहलयुक्त पेय पदार्थों में ढेर सारी चीनी मिली हुई होती है, और कुछ मिश्रित पेय पदार्थों में अम्ल मिला हुआ हो सकता है। अतः अगर आप उन्हें अक्सर और बड़ी मात्रा में पीते हैं तो वे सड़न या दंत्य क्षरण का कारण बन सकते हैं।

गैर-कानूनी मादक-द्रव्य तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। गांजा पीने से वही असर पड़ सकता है जो कि तंबाकू पीने से पड़ता है। अन्य मादक द्रव्य सूखे मुंह का कारण बन सकते हैं और क्षरण, सड़न, मसूड़े की बीमारी और बदबूदार सांसों के जोखिम में वृद्धि कर सकते हैं। मादक द्रव्यों के कारण हो सकता है कि आप अपने दांतों को पीसें, जिसके कारण सिरदर्द और दूसरी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मैं किस प्रकार दिखता हूँ?

कुछ लोग इस बात को लेकर नाखुश होते हैं कि उनके दांत किस तरह दिखते हैं और तस्वीरों में या सामाजिक स्थितियों में मुस्कराते समय शर्माते हैं। लेकिन किन्हीं समस्याओं को ठीक करने के लिए आप उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

मैं अपनी मुस्कान को किस प्रकार से बेहतर बना सकता हूँ?

एक दंत-संशोधन उपकरण (‘पट्टी’ यानी ब्रेस) दांतों के रूप-रंग को और उनके काम करने के तरीके को बेहतर बनाने के लिए उन्हें सीधा करेगा या हटाएगा। इसके अलावा यह काटने के दबाव को सभी दांतों में फैलाकर आपके दांतों, मसूड़ों और जबड़े के जोड़ों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। पट्टी के तमाम विभिन्न प्रकार होते हैं और आपकी दंत टीम या दंत संशोधक इस बारे में आपसे बात करेगी कि आपके लिए सर्वोत्तम कौन सी है?

मुझे पट्टी कितने समय तक पहनने की जरूरत पड़ेगी?

यह इस पर निर्भर करता है कि समस्या कितनी गंभीर है और इसमें कुछ महीनों से लेकर अढ़ाई वर्षों तक का समय लग सकता है। फिर भी, अधिकतर लोगों का उपचार एक से दो वर्ष में किया जा सकता है।

दांतों का आभूषण किसे कहते है?

दांतों का आभूषण दंत्य सीमेंट का उपयोग करके दांतों के ऊपर छोटे-छोटे रत्नों को चिपकाने से संबद्ध होता है। उन्हें दंत चिकित्सक द्वारा फिट किया जाना चाहिए, जो कि आवश्यक होने पर उन्हें आसानी से निकाल दे। यह जरूरी है कि रत्न के आसपास की जगह को साफ रखा जाए क्योंकि उसके इर्दगिर्द दांत की मैल आसानी से जमा हो सकती है और आपके दांतों में सड़न होने के आसार बढ़ जाएंगे।

मुंह को छेदने के क्या-क्या खतरें हैं?

  • संक्रमण
  • इर्दगिर्द के ऊतकों में जलन और सूजन हो सकती है
  • रक्त में संक्रमण
  • जीभ में सूजन आ सकती है
  • दांत छिल और टूट सकते हैं
  • बात करना, भोजन करना और निगलना मुश्किल हो सकता है
  • अपने मुंह को साफ रखना मुश्किल होता है
  • दंत्य उपचार मुश्किल हो सकता है।

मैं खेल खेलते समय अपने दांतों की रक्षा किस प्रकार से कर सकता हूँ?

माउथगार्ड टूटे हुए और क्षतिग्रस्त दांतों और यहां तक कि टूटे हुए या अपनी जगह से खिसके जबड़े के विरुद्ध आपकी रक्षा करेगा। आप जब कभी भी ऐसा खेल खेलते हैं जो कि संश्पर्श या गतिमान वस्तुओं से संबद्ध होता है तो आपके लिए पेशेवर तरीके से निर्मित माउथगार्ड को पहनना जरूरी होता है। माउथगार्ड के बारे में अपनी दंत टीम से पूछें। मन की शांति के लिए यह एक छोटी कीमत है।

किशोरों के लिए चोटी की उपयोगी सलाह

  • फ्लोराइड दंत मंजन से रात में सोते समय और दिन के समय कम से कम और एक बार अपने दांतों को ब्रश से अवश्य साफ करें। मुलायम से लेकर मंझोले स्तर तक कड़े रेशे वाले छोटे से मंझोले आकार के ब्रश के सिरे वाले टूथब्रश का उपयोग करें और दो मिनट तक ब्रश करें।
  • मीठे खाद्य और पेय पदार्थों को सिर्फ भोजन के समय लें।
  • अपनी दंत टीम के पास साल में कम से कम एक बार जाएं अथवा वे जितनी बार बुलाएं उतनी बार जाएं।
  • 'अंतर-दंतीय' ब्रशों या दंत धागे से दिन में कम से कम एक बार अपने दांतों के बीच में सफाई करें, जिससे अपने दांतों के बीच से दांत की मैल और खाने को निकाल सकें।
  • अपनी सांसों को ताजा करने और जीवाणु को मारने के लिए माउथवॉश का उपयोग करें।
  • अगर आप बुलबुलेदार पेय पदार्थों का सेवन करते हैं तो पीने की नली का उपयोग करें, क्योंकि इससे पेय पदार्थ आपके मुंह में पीछे चला जाता है और आपके मुंह पर अम्ल के हमलों में कमी आती है।
  • अपने दांतों पर ब्रश करने से पहले कोई भी अम्लीय चीज खाने या पीने के बाद कम से कम एक घंटे इंतजार करें।
  • भोजन के बाद चीनी-रहित गम चबायें, इससे ज्यादा थूक बनने और भोजन के बाद आपके मुंह में बनने वाले अम्लों को साफ करने में मदद मिलती है।