दांतों का क्षरण क्या है?

दांतों का क्षरण आपके दांतों को क्षतिग्रस्त करता है और दांतों को भरवाने या यहां तक कि उन्हें उखड़वाने की जरूरत पैदा करता है। क्षरण उस समय शुरू होता है जबकि चीनी दांत की मैल के जीवाणु के साथ अभिक्रिया करती है। यह उन अम्लों का निर्माण करता है जो कि दांतों पर हमला करते हैं और उसकी ऊपरी परत को नष्ट करते हैं। ऐसा कई बार होने पर दांतों की ऊपरी परत टूट सकती है, जिससे दंतधातु में छेद या 'कैविटी' का निर्माण होता है। इसके बाद दांतों का ज्यादा तेजी से क्षरण हो सकता है।

कौन से खाद्य पदार्थ क्षरण का कारण बन सकते हैं?

चीनी-युक्त सभी पदार्थ क्षरण का कारण बन सकते हैं। चीनी बहुत से रूपों में मिल सकती है। आमतौर पर 'ओज' में समाप्त होने वाले घटक, उदाहरण के लिए, सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज तो महज तीन प्रकार हैं। इन सभी में पायी जाने वाली चीनी आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है।

बहुत से प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में चीनी मिली हुई होती है और घटकों की सूची में इसका जितना ऊंचा स्थान होता है, उत्पाद में उतनी अधिक चीनी होती है। जब आप खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर रहे हों तो लेबल पर सदैव घटकों की सूची पढ़ें।

जब आप लेबलों को पढ़ रहे हों तो इस बात को याद रखें कि 'चीनी नहीं मिलाई गई है' का आवश्यक रूप से यह अर्थ नहीं होता कि उत्पाद चीनी-रहित है। इसका बस इतना ही अर्थ है कि अतिरिक्त रूप से चीनी नहीं मिलायी गयी है। ये उत्पाद उपर बताई गई चीनी से युक्त हो सकते हैं, या हो सकता है कि चीनी 'कार्बोहाइड्रेट्स' के रूप में सूचीबद्ध हो। अगर आप यकीन से कुछ नहीं कह सकते तो अपनी दंत टीम से पूछें।

क्या खाद्य और पेय पदार्थों से क्षरण उत्पन्न होता है?

अम्लीय खाद्य और पेय पदार्थ क्षरण - यानि दांतों के ऊपरी आवरण के क्रमशः विघटित होते जाने - का कारण बन सकते हैं। नीचे कुछ खाद्य और पेय पदार्थों के 'पीएच मान' सूचीबद्ध किये गये हैं। पीएच संख्या जितनी कम होगी, वह उत्पाद उतना ही अधिक अम्लीय होगा। 5.5 से कमतर पीएच मान वाली कोई भी चीज क्षरण का कारण बन सकती है। 'क्षार' की पीएच संख्या ऊंची होती है और यह चीनी के अम्ल प्रभावों को खत्म कर देता है। पीएच 7 अम्ल और क्षार के बीच-बीच का आंकड़ा होता है।

  • मिनरल वॉटर (स्थिर) पीएच 7.6
  • दूध पीएच 6.9
  • चेड्डर चीज़ पीएच 5.9
  • लागर बियर पीएच 4.4
  • संतरे का रस पीएच 3.8
  • चकोतरा पीएच 3.3
  • अचार पीएच 3.2
  • कोला पीएच 2.5
  • लाल वाइन पीएच 2.5
  • सिरका पीएच 2.0

क्या मैं भोजन के बीच नाश्ता कर सकता हूँ?

अगर आप 7 से 10 अल्पाहारों को लेने की बजाय दिन में तीन बार भोजन करते हैं तो यह आपके दांतों और सामान्य स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। अगर आपको भोजन के बीच नाश्ते की जरूरत पड़ती है तो ऐसे खाद्य पदार्थों का चुनाव करें जो चीनी-युक्त नहीं हों। फल अम्लों से युक्त होते हैं, जो कि आपके दांतों में क्षरण उत्पन्न कर सकते हैं। फिर भी, यह केवल तब आपके दांतों को क्षति पहुँचाते हैं जब आप इन्हें असाधारण रूप से बड़ी मात्रा में खाते हैं। ढेर सारी किशमश आदि न खाएं क्योंकि इसमें शर्करा की मात्रा अधिक होती है और यह आपके दांतों से चिपक सकती है।

अगर आप नाश्ते के रूप में फल खाते हैं तो इसके बाद चीज़-पनीर की तरह की कोई क्षारीय चीज खाने की कोशिश करें। नमकीन नाश्ता बेहतर होता है, जैसे किः

  • चीज़-पनीर
  • कच्ची सब्जियां
  • सूखे मेवे
  • ब्रेड के टुकड़े

क्या मैं मिठाइयां खा सकता हूँ?

याद रखने वाली मुख्य बात यह है कि समस्या आप द्वारा खायी या पी जाने वाली चीनी की मात्रा में नहीं, बल्कि आप इसे कितनी बार ग्रहण करते हैं, उसमें हैं। मीठे खाद्य पदार्थों की अनुमति होती है लेकिन यह जरूरी है कि आप उन्हें भोजन के समय लें।

दांतों के क्षरण को कम करनें में मदद करने के लिए अपने द्वारा लिये जाने वाले चीनी-युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की बारंबारता में कमी लाएं और चीनी-रहित मिठाइयों को लेने की कोशिश करें। खाद्य को कृत्रिम रूप से मीठा बनाने वाले ज़ाइलिटोल युक्त मिष्ठान्न और च्यूइंग गम दातों के क्षरण को रोकने में मदद कर सकते हैं।

चीनी-युक्त खाद्य पदार्थ हृदय-रोग और मोटापा समेत तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को भी उत्पन्न कर सकते हैं।

मुझे क्या पीना चाहिए?

स्थिर जल और दूध अच्छे विकल्प हैं। अगर आप फलों का रस केवल भोजन के समय लेते हैं तो यह आपके दांतों के लिए बेहतर होगा। अगर आप भोजन के बीच उन्हें ले रहे हैं तो उन्हें पानी से पतला करने की कोशिश करें।

पतले किये गये चीनी-रहित फल-आधारित पेय पानी और दूध के सबसे सुरक्षित विकल्प हैं। अगर आप इन्हें बनाते हैं तो सुनिश्चित कर लें कि पेय पदार्थ एक हिस्सा फल-आधारित पेय और 10 हिस्सा पानी से मिलकर बना है। कुछ शीतल पेय स्वीटनर्स से युक्त होते हैं, जो कि छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं होते - अगर आपको पक्का पता नहीं है तो अपनी दंत टीम से पूछें।

बुलबुलेदार पेय पदार्थ दंत्य समस्याओं के जोखिम में वृद्धि कर सकते हैं। चीनी दांतों में क्षरण का कारण बन सकती है, और इससे युक्त पेय पदार्थ दांतों की ऊपरी परत को विघटित कर सकते हैं। जब आप इन पेय पदार्थों को भोजनों के बीच में लेते हैं तो जोखिम अधिक होता है।

क्या मुझे हर बार खाने के बाद ब्रश करना चाहिए?

फ्लोराइड युक्त दंत मंजन से रात में सोते समय और दिन में कम से कम और एक बार अपने दांतों को ब्रश से साफ करना जरूरी है।

चीनी और अम्लों से युक्त पदार्थों को खाने और पीने से स्वाभाविक है कि आपके दांतों की ऊपरी परत कमजोर हो जाए। तुरंत बाद ब्रश करने से ऊपरी परत के छोटे-छोटे कण निकल सकते हैं। भोजन के बाद कम से कम एक घंटे तक अपने दांतों को ब्रश नहीं करना सबसे अच्छा रहता है।

सोने से पहले ब्रश करना विशेष रूप से जरूरी होता है। इसकी वजह यह है कि थूक का प्रवाह, जो कि मुंह की सफाई की अपनी प्रणाली है, रात के दौरान धीमा पड़ जाता है और इसके कारण मुंह में क्षरण का खतरा बढ़ जाता है।

मेर मुंह के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खुराक क्यों जरूरी है?

हर बार जब आप चीनी-युक्त कोई चीज खाते या पीते हैं तो एक घंटे तक आपके दांत अम्ल के हमले का निशाना बनते हैं। ऐसा इसलिए है कि चीनी दांत की मैल (आपके दांतों पर की लसलसी परत) के जीवाणु के साथ अभिक्रिया करेगी और नुकसानदेह अम्लों को उत्पन्न करेगी। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप चीनी-युक्त खाद्य या पेय पदार्थों को सिर्फ भोजन के समय ग्रहण करें, जिससे उस समय को सीमित किया जा सके जबकि आपका मुंह जोखिम में रहता है।

अम्लीय खाद्य और पेय पदार्थ उतने ही नुकसानदेह हो सकते हैं। अम्ल दांतों की ऊपर परत का 'क्षरण' करते हैं या उसे विघटित करते हैं, जिससे उसके नीचे की दंतधातु अनावृत्त हो जाती है। यह आपके दांतों को नाजुक और भद्दा बना सकता है।

विटामिन, खनिज लवणों और ताजा फल व सब्जियों से भरपूर खुराक मसूड़े की बीमारी को रोकने में मदद कर सकती है। मसूड़े की बीमारी के कारण दांत उखड़ सकते हैं और सांसों में बदबू आ सकती है। नीचे दिया गया रेखा-चित्र इस बात का बढ़िया उदाहरण है कि आपको स्वस्थ और संतुलित खुराक के रूप में क्या खाना चाहिए।

क्या गम चबाने से मदद मिलती है?

गम चबाने से आपका मुंह ज्यादा थूक उत्पन्न करता है, जो कि खाने या पीने के बाद आपके मुंह से अम्ल को निकालने में मदद करता है। यह बात साबित हो चुकी है कि भोजन के बाद चीनी-रहित गम चबाने से दांतों के क्षरण को रोका जा सकता है। फिर भी, केवल चीनी-रहित गम का उपयोग करना जरूरी है क्योंकि साधारण च्यूइंग गम चीनी-युक्त होते हैं और इस वजह से वे आपके दांतों को हानि पहुंचा सकते हैं।