क्राउन किसे कहते हैं?

क्राउन एक कृत्रिम पुनःस्थापन है जो कि तैयार दांतों के शेष हिस्से के ऊपर फिट बैठता है, जो कि इसे मजबूत बनाता है और इसे स्वाभाविक दांतों की आकृति प्रदान करता है। क्राउन को कई बार ‘कैप’ के रूप में जाना जाता है।

मुझे क्राउन की जरूरत क्यों पड़ेगी?

क्राउन्स उन दांतों की मरम्मत करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका होता है, जो कि टूट गये हों, या सड़न अथवा बहुत बड़ी फिलिंग के द्वारा कमजोर हो गये हों। क्राउन का उपयोग बहुत से अन्य कारणों के लिए किया जा सकता है, उदाहरण के लिएः

  • हो सकता है कि आपकी फिलिंग बदरंग हो गयी हो और आप दांतों की दिखावट को बेहतर बनाना चाह रहे हों।
  • हो सकता है कि आपने रूट फिलिंग करवाई हो और आपको दांत के छूट गये हिस्से की सुरक्षा के लिए क्राउन की जरूरत हो।
  • यह ब्रिज या नकली दांत को उसकी जगह पर दृढ़तापूर्वक रोक कर रखने में मदद कर सकता है।

क्राउन किस चीज से बना होता है?

क्राउन्स तरह-तरह की विभिन्न चीजों से बनाये जा सकते हैं और नयी सामग्रियां निरंतर रूप से प्रस्तुत की जा रही हैं। कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय विकल्प नीचे दिये गये हैं।

कीमती धातु से बंधी चीनी मिट्टीः यह वही चीज है जिससे अधिकतर क्राउन्स बने होते हैं। कीमती धातु का आधार तैयार किया जाता है और फिर उसके ऊपर चीनी मिट्टी परतों में लगायी जाती है।

चीनी मिट्टीः ये क्राउन्स पूरी तरह से चीनी मिट्टी से बने होते हैं और ये उतने मजबूत नहीं होते जितने कि बंधे हुए क्राउन्स होते हैं। लेकिन यह देखने में बिल्कुल प्राकृतिक लगते हैं और अधिकतर सामने वाले दांतों पर लगाए जाते हैं।
समस्त-सेरामिकः यह आधुनिक प्रविधि एक धातु-रहित विकल्प प्रदान करती है, जो कि बंधे हुए क्राउन की मजबूती और चीनी मिट्टी के क्राउन की दिखावट प्रदान कर सकता है। लिहाजा, यह मुंह की सभी जगहों में उपयोग के लिए उपयुक्त होता है।

ग्लासः ये क्राउन्स बहुत स्वाभाविक नजर आते हैं और इनका उपयोग मुंह में कहीं भी किया जा सकता है।

स्वर्ण-मिश्र धातु क्राउन्सः सोना फिलिंग की सबसे पुरानी सामग्रियों में से एक है। आजकल इसका उपयोग इसकी शक्ति को बढ़ाने के लिए धातु की दूसरी मिश्र धातुओं के साथ किया जाता है, जो कि इसे बहुत टिकाऊ बना देता है। ये क्राउन्स चांदी या सोने के रंग के होते हैं।

क्राउन को किस प्रकार से तैयार किया जाता है?

दंत चिकित्सक दांतों को क्राउन के लिए आदर्श आकृति में तैयार करेगा। इस काम को करने में ऊपरी सतह की एक परत निकाली जाती है, और मजबूत आंतरिक गूदा बचा रह जाता है। निकाले गये दांतों की मात्रा उतनी होगी जितनी कि क्राउन की मोटाई होती है।

एक बार जब दांतों को आकृति प्रदान कर दी जाती है तो दंत चिकित्सकों की टीम तैयार किये गये दांत का सांचा बनाएगी, सामने वाले जबड़े का सांचा बनाएगी, और संभवतः आपकी काट का सांचा बनाएगी।

इसके बाद दांतों की आभा के बारे में जानकारी और जरूरी किसी अन्य जानकारी के साथ दंत्य टेक्नीशियन को ये सांचे भेज दिए जाएंगे।

पोस्ट क्राउन किसे कहते हैं?

रूट-फिलिंग किए गए दांतों में क्राउन रखने से पहले दांतों की जड़ में खंभा डालना आवश्यक हो सकता है। खंभा सहारा प्रदान करता है और क्राउन को अपनी जगह पर बने रहने में मदद करता है। दांतों की सतह को मसूड़े के स्तर तक निकाला जा सकता है।

खंभा पूर्वनिर्मित स्टेनलेस स्टील से बना हुआ हो सकता है, जिसे दंत चिकित्सक सीधे रूट कैनाल में फिट कर सकता है। अथवा दंत्य टेक्नीशियन द्वारा तैयार की गयी रूट कैनाल की आकृति को सटीक ढंग से फिट करने के लिए जरूरत के हिसाब से खंभे का निर्माण किया जा सकता है। खंभे को रूट कैनाल में रखा जाता है और क्राउन को संलग्न किये जाने के लिए सीमेंट द्वारा अपनी जगह पर लगा दिया जाता है।

क्या रूट-फिल्ड दांतों के लिए पोस्ट क्राउन्स हेतु कोई अन्य विकल्प हैं?

अगर रूट-फिल्ड दांत पूरी तरह से टूट नहीं गया है तो, तो आपके दंत चिकित्सक के लिए फिलिंग सामग्री का उपयोग करके इसे दोबारा निर्मित करना संभव होगा। इसके बाद इस ‘गूदे’ को उसी तरह से तैयार किया जाता है, जिस तरह से स्वाभाविक दांत तैयार होते हैं और माप ली जाती है।

दो मुलाकातों के बीच में क्या होगा?

अस्थायी क्राउन तैयार किया जाएगा ताकि आप क्राउन को बनाये जाने की प्रतीक्षा करने समय दांत को इस्तेमाल कर सकें। यह क्राउन ज्यादा सुस्पष्ट होगा लेकिन यह केवल अस्थायी है।

क्राउन को किस प्रकार से फिट किया जाता है।

जब आप और आपका दंत चिकित्सक नये क्राउन की उपयुक्तता और दिखावट से प्रसन्न हों तो इसे उसकी जगह पर विशेष दंत्य सीमेंट या चेपक से स्थिर कर दिया जाएगा। सीमेंट क्राउन को उसकी जगह पर बनाये रखने के लिए सील का निर्माण करती है।

उपचार में कितना समय लगता है?

आपको कम से कम दो बार दिखाने जाने की जरूरत पड़ेगी। पहली मुलाकात में, आपकी दंत टीम दांतों को तैयार करेगी, सांचा बनाएगी, आपके दांतों की आभा को नोट करेगी और अस्थायी क्राउन को फिट करेगी। दूसरी मुलाकात में, आपका दंत चिकित्सक स्थायी क्राउन को फिट करेगा। दो मुलाकातों के बीच में प्रायः 1 से 2 हफ्तों का समय लगेगा।

क्या क्राउन के लिए दांतों को तैयार करने में तकलीफ होती है?

नहीं। आपको स्थानिक निश्चेतक दिया जाएगा और तैयारी के काम से फिलिंग से भिन्न कोई अन्य अहसास नहीं उत्पन्न होगा। दांत में अगर तंत्रिका नहीं होती है और पोस्ट क्राउन तैयार किया जा रहा होता है तो हो सकता है कि आपको स्थानिक निश्चेतक की जरूरत न पड़े।

क्या क्राउन पर नज़र पड़ेगी?

क्राउन को आपके दूसरे दांतों से यथासंभव करीब से मेल खाने के लिए तैयार किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए इर्दगिर्द के दांतों की आभा को रिकार्ड किया जाएगा कि रंग स्वाभाविक दिखें और उन दांतों से मेल खायें।

क्या क्राउन भिन्न प्रकार का अहसास प्रदान करेगा?

चूंकि क्राउन की आकृति आपके दांत के क्राउन किये जाने से पहले उसकी आकृति से थोड़ा भिन्न होगी, इसलिए शुरू-शुरू में आपको इसका अहसास हो सकता है। कुछ दिनों के भीतर इसके अहसास को सामान्य हो जाना चाहिए, और इस ओर आपका ध्यान नहीं जाएगा। अगर आपकी काट सहज महसूस नहीं होती है तो क्राउन को कुछ समायोजन की जरूरत पड़ सकती है, और अगर यह बात है तो आपको अपने दंत चिकित्सक से इसकी जांच करने और इसे समायोजित करने के लिए कहना चाहिए।

इस पर कितना खर्च आएगा?

खर्च क्राउन के प्रकार और उपयोग में लायी गयी सामग्री के आधार पर अलग-अलग आएगा। किसी दंत उपचार को शुरू करने से पहले हमेशा मूल्य का लिखित अनुमान और उपचार योजना को प्राप्त करें।

मैं अपने क्राउन की देखभाल किस प्रकार करूं?

क्राउन को उतना ही साफ रखना जरूरी है, जितना कि आप अपने स्वाभाविक दांतों को करते। स्वयं क्राउन में सड़न नहीं पैदा हो सकती लेकिन उस जगह पर सड़न शुरू हो सकती है, जहां पर क्राउन का किनारा दांत से जुड़ता है। फ्लोराइड युक्त दंत मंजन से रात में सोते समय और दिन के समय कम से कम और एक बार अपने दांतों को ब्रश से साफ करें और ‘अंतर-दंतीय' ब्रशों या दंत धागे से अपने दांतों के बीच सफाई करें।

क्राउन कितने दिनों तक चलेगा?

आपका क्राउन कितने दिनों तक चलता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी अच्छी तरह से इसकी देखभाल करते हैं। क्राउन्स की समुचित तरीके से देखभाल करने पर वे कई वर्षों तक चलते हैं। आपकी दंत टीम आपको यह बताएगी कि आपके क्राउन के कितने दिनों तक बने रहने की आशा है।