राष्ट्रीय मुस्कान माह विश्व के सबसे बड़े और संबे समय तक चलने वाले मुखीय स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। यह अभियान यूनाइटेड किंगडम में मई और जून के बीच में चलाया जाता है और हम इसका उपयोग हजारों लोगों और समूहों के कार्यक्रमों और गतिविधियों को समन्वित करने में मदद करने के लिए करते हैं- और इस सबका उद्देश्य मुखीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होता है।

हम दंत्य और स्वास्थ्य पेशेवरों, स्कूलों और नर्सरियों, सामुदायिक समूहों, व्यवसायों और आम जनता के सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। गतिविधियों में मौज-मस्ती वाले दिन, वार्ताएं, प्रायोजित कार्यक्रम, प्रसारित कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, खुले सत्र और प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं, जो कि राष्ट्रीय मुस्कान माह को न केवल शैक्षणिक अभियान बनाती हैं बल्कि उसे मौज-मस्ती से युक्त भी करती हैं।

प्रत्येक वर्ष, राष्ट्रीय मुस्कान माह को तकरीबन 3,000 संगठनों का समर्थन प्राप्त होता है, और ये सभी मुखीय स्वास्थ्य व भलाई के लिए हमारे जोश को साझा करते हैं। हम उन लोगों में 30,000 राष्ट्रीय मुस्कान माह सूचना पुस्तकों और 35,000 रोगी-हितैषी पोस्टरों को वितरित करते हैं, जो कि बदलाव लाने का प्रयास कर रहे होते हैं। 400,000 से अधिक स्माइलीज को आम जनता में वितरित किया जाता है। ये सभी संसाधन मुखीय स्वास्थ्य के सकारात्मक संदेशों को प्रसारित करते हैं। वर्ष 2014 में प्रेस में हमारी गतिविधियों की 750 खबरें आईं थीं और अनुमानित रूप से छह करोड़ लोगों तक हमारे बारे में जानकारी पहुंची थी। इससे मीडिया में मुखीय स्वास्थ्य की रूपरेखा में वृद्धि हुई और स्वस्थ मुंह की महत्ता के बारे में जागरूकता बेहतर हुई।

यह अभियान हर साल मुखीय स्वास्थ्य के तकरीबन 700 आश्चर्यजनक कार्यक्रमों को संचालित करने में मदद करता है। इनका संचालन दंत्य और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों, स्कूलों तथा कार्य-स्थलों द्वारा किया जाता है। सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य अच्छे मुखीय स्वास्थ्य के लाभों के बारे में रोगियों, बच्चों और व्यापक समुदाय को शिक्षित करना होता है। राष्ट्रीय मुस्कान माह तीन मुख्य संदेशों को बढ़ावा देता है, ये सभी स्वस्थ मुंह को विकसित करने और बनाये रखने में हमारी मदद करते हैं। ये हैं:

  • फ्लोराइड दंतमंजन से दिन में दो बार दो मिनट तक अपने दांतों पर ब्रश करें।
  • चीनी-युक्त खाद्य और पेय-पदार्थों का बार-बार सेवन करने से बचें।
  • अपने दंत चिकित्सक के पास जितनी बार वह बुलाए नियमित रूप से जाएं।
  • अपने दंत चिकित्सक के पास जितनी बार वह बुलाए नियमित रूप से जाएं।

राष्ट्रीय मुस्कान माह अमेरिका, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात में भी चलाया गया है। हम आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय मुस्कान माह को और अधिक इलाकों में शुरू करने की आशा करते हैं। राष्ट्रीय मुस्कान माह ने पिछले 35 वर्षों के दौरान मुखीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ शानदार सुधारों को जन्म दिया है - हम इस सफलता को दुनिया भर में दोहराना चाहते हैं।