मेरे दांत किस काम के लिए होते हैं?

आपके दांत विभिन्न प्रकार के काम करते हैं। वे जब आप भोजन कर रहे होते हैं तो आपके खाने को काटने और चबाने में आपकी मदद करते हैं। वे बात करने और विभिन्न ध्वनियों को उत्पन्न करने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा वे आपके चेहरे को उसका आकार प्रदान करते हैं और आपकी मुस्कुराहट को सुंदर बनाते हैं।

आपके पास चार विभिन्न प्रकार के दांत होते हैं:

कृन्तक दांत वे दांत होते हैं जो कि आपके मुंह के एकदम सामने होते हैं। वे सर्वाधिक धारदार होते हैं और आपके खाने को काटने में मदद करते हैं।

श्वानीय (कुत्ते जैसे) आपके कृन्तक दांतों के दोनों तरफ के नुकीले दांत होते हैं। वे खाने को पकड़कर रखने और चीरने में मदद करते हैं।

दाढ़-पूर्व के दांत आपके श्वानीय दांतों के पीछे होते हैं। उनकी चबाने वाली चपटी सतह होती है क्योंकि वे आपके खाने को पीसने में मदद करते हैं।

एकदम पीछे के दांतों को दाढ़ कहा जाता है। वे बड़े ‘दोहरे' दांत होते हैं और चपटे भी होते हैं। वे निगलने के लिए आपके भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में चबाने और पीसने में मदद करते हैं।

मेरे दांतों के विभिन्न हिस्से कौन से हैं?

आपके दांत आपके मुंह में आपके जबड़े की हड्डी में स्थिर होते हैं। वे आपके ऊपर और नीचे के जबड़ों के किनारे घुमावदार रेखा में लगे होते हैं। आपके दांतों के सफेद हिस्से को, जिसे कि आप उस समय देख सकते हैं जबकि आप मुस्कराते हैं या अपना मुंह खोलते हैं, क्राउन कहा जाता है। आपके दांतों का कुछ हिस्सा आपके मुंह की त्वचा (मसूड़े) के नीचे छिपा रहता है। इसे रूट यानि जड़ कहा जाता है और आप इसे अपने मुंह में नहीं देख सकते हैं। आपके दांतों पर के सफेद आवरण को ऊपरी परत (इनामेल) कहा जाता है। दांतों की ऊपरी परत मजबूत होती है और दांतों की रक्षा करने में मदद करती है। दांतों की ऊपरी परत आपके संपूर्ण शरीर की सबसे सख्त चीज होती है।

मेरे पूरे दांत कब निकलेंगे?

आपके दूध के दांतों का पहला समुच्चय आपके मसूड़ों से होकर उस समय निकल गया होगा, जबकि आपकी उम्र तकरीबन छह माह की रही होगी। आपके तकरीबन अढ़ाई वर्ष के होने तक बीस दांत निकल जाने चाहिए। जब आप तकरीबन छह वर्ष के होते हैं तो ये दांत गिरने लगते हैं, जिससे कि आपके वयस्क (स्थायी) दांतों के लिए जगह बन सके।

आपके समस्त वयस्क दांतों को आपके तकरीबन तेरह वर्ष का होने पर आपके मुंह में होना चाहिए। आपके पास अट्ठाइस वयस्क दांत होने चाहिए। जब आपकी उम्र अठारह से पच्चीस वर्ष के बीच में होती है तो हो सकता है कि आपको ऊपर और नीचे पीछे के चार और दांत निकलना शुरू हों। इन्हें आपकी ‘अक्ल' दाढ़ कहा जाता है, क्योंकि लोग सोचा करते थे कि आप उन्हें तब प्राप्त करते हैं जब आपके पास ज्ञान होता है और आप बुद्धिमान बन गये होते हैं। इससे आपके मुंह में दांतों की कुल संख्या बत्तीस हो जाती है।

अपने वयस्क दांतों की देखभाल करना जरूरी है क्योंकि इसके बाद आपके और दांत नहीं निकलने वाले। जैसे ही आपके मुंह में आपके दांत प्रकट होते हैं, वैसे ही अगर आप उनकी समुचित तरीके से देखभाल नहीं करते हैं तो आपके दांतों में सड़न पैदा हो सकती है।

‘दांत की मैल’ और दांतों की सड़न क्या है?

दांत की मैल जीवाणुओं की मलाईदार, लसलसी परत है, जो कि हरेक व्यक्ति के दांतों पर प्रतिदिन जमा होती है। कीटाणु आपको नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन वे आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दांतों की सड़न जीवाणु से उत्पन्न अम्ल (दांत की मैल के अम्लों) के कारण उत्पन्न होती है, जो कि आपको दांतों की ऊपरी परत में छेद (कैविटी) उत्पन्न कर सकता है। दांतों की सड़न के कारण आपके दांतों में दर्द रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो आपको दंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए, जो कि हो सकता है कि छेद को साफ करे और दांतों की मरम्मत करने के लिए उनमें भराई करे।

अपने दांतों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ खाद्य और पेय पदार्थ कौन से हैं?

दांतों की सड़न का मुख्य कारण चीनी होती है जो कि आपके द्वारा लिये जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों में पायी जाती है। हर बार जब आप चीनी-युक्त कोई चीज खाते या पीते हैं तो आपके दांत एक घंटे तक दांत की मैल के हमलों का निशाना बनते हैं। ऐसा इसलिए है कि चीनी दांत की मैल के जीवाणु के साथ मिल जाती है और दांत की मैल के नुकसानदेह अम्लों को उत्पन्न करती है।

तभी तो यह जरूरी है कि चीनी-युक्त खाद्य और पेय पदार्थों को केवल भोजन के समय पर ही लिया जाए। अगर आपको भोजनों के बीच में भूख लगती है तो आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए जो कि आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाएं और जिनमें चीनी नहीं मिली हुई हो।

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ इस प्रकार से हैं जो कि आपके दांतों पर अम्ल के हमलों का कारण नहीं बनेंगेः ताजा फल, कच्ची सब्जी के टुकड़े, सादा पॉपकार्न, चीज़-पनीर, ब्रेड के टुकड़े, सादा दही, चावल की मठरी, मीठे नहीं किये गये अनाज, बेगल ब्रेड और सूखे मेवे।

जब आप प्यासे हों तो सादा पानी और सादा दूध आपके दांतों के लिए सर्वश्रेष्ठ पेय होते हैं। अगर आप फलों का रस पीते हैं तो आपको उन्हें केवल भोजन के वक्त ही लेना चाहिए और उनमें पानी मिलाना चाहिए। पीने की नली के जरिये फलों के रस और बुलबुलेदार पेय पदार्थों को लेना सर्वश्रेष्ठ होता है, इससे आपके मुंह पर होने वाले अम्ल के हमलों की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी।

अपने दांतों को ब्रश करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका कौन सा है?

आपको दांत की समस्त मैल को निकालने और अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अपने दांतों को ब्रश करने की जरूरत होती है। अपने दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना जरूरी होता है, जबकि दांत की मैल अभी भी मुलायम होती है। अपने दांतों को ब्रश करना आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या, जैसे कि अपने हाथों और चेहरे को धोना और अपने बालों को कंघी करना, का हिस्सा होना चाहिए।

  • फ्लोराइड दंत मंजन से रात में सोते समय और दिन के समय कम से कम और एक बार अपने दांतों को ब्रश से सावधानीपूर्वक अवश्य साफ करें। (फ्लोराइड एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो कि आपके दांतों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है)।
  • छोटे से मंझोले आकार के सिरे वाले टूथब्रश को चुनें, जिसके रेशे मुलायम से लेकर मध्यम स्तर तक कड़े हों।
  • अगर आप हस्तचालित ब्रश का उपयोग कर रहे हैं तो छोटी-छोटी, घुमावदार गतियों का उपयोग करें। ब्रश के रेशे मसूड़े की ओर होने चाहिए। सभी विभिन्न किनारों और अपने दांतों के ऊपरी हिस्से पर ब्रश करना नहीं भूलें। अगर आप इलेक्ट्रिक या ‘पॉवर' ब्रश का उपयोग कर रहे हैं तो विनिर्माता के निर्देशों का पालन करें।
  • अपने दांतों और मसूड़े की स्वस्थता सुनिश्चित करने के लिए अपनी दंत टीम के पास जितनी बार वे बुलायें, नियमित रूप से जाएं।