दंत्य आरोपण किसे कहते हैं?

दंत्य आरोपण का उपयोग एक या अधिक नकली दांतों को सहारा प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह एक टाइटेनियम का पेंच है जो कि दांत के गिरने पर उसकी जड़ को रिप्लेस कर सकता है। ठीक दांत की जड़ की तरह ही इसे जबड़े की हड्डी में रखा जाता है।

क्या आरोपण सुरक्षित होते हैं और वे कितने दिनों तक चलेंगे?

आरोपण सुरक्षित होते हैं और यह उपचार भलीभांति स्थापित है। यह कहना संभवतः सही है कि आरोपण, काफी कुछ स्वाभाविक दांतों की तरह ही, जब तक आप उनकी ठीक प्रकार से देखभाल करते रहेंगे वे ठीक प्रकार से काम करते रहेंगे।

आप अपने आरोपणों की कितनी अच्छी तरह से देखभाल करते हैं - और क्या आप नियमित रखरखाव की अपनी मुलाकातों पर जाते हैं - इसका इस बात पर सबसे अधिक असर पड़ेगा कि वे कितने समय तक चलते हैं।

अगर आप अपने आरोपणों की देखभाल नहीं करते हैं तो उनके ऊपर उसी तरह का आवरण विकसित हो जाएगा जैसे कि उपेक्षित स्वाभिवक दांतों पर जमा होता है। उपचार नहीं किये जाने पर यह मसूड़े के संक्रमण, रक्तस्राव, पीड़ा और सामान्य बेचैनी को जन्म दे सकता है। आपको ये सारी समस्याएं कुदरती दांतों के साथ हो सकती हैं।

अगर आपके आरोपणों की अच्छी तरह से देखभाल की जाती है और अगर वह हड्डी जिसमें वे फिट किये गये हैं, मजबूत एवं स्वस्थ है तो आप आशा कर सकते हैं कि वे कई वर्षों तक चलेंगे। फिर भी, जैसा कि अन्य सर्जिकल आरोपणों (कूल्हे का रिपलेस्मेंट) के साथ होता है, जीवनपर्यंत की कोई गारंटी नहीं होती है।

मेरे मुंह में कुछ दांत मेरे अपने हैं। क्या मैं फिर भी आरोपण करवा सकता हूँ?

हां। आप किसी भी संख्या में दांतों को - एक अकेले दांत से लेकर मुकम्मल सेट तक - आरोपणों से रिप्लेस करवा सकते हैं।

क्या उखड़े हुए दांतों को रिप्लेस करने के लिए आरोपणों का हमेशा उपयोग किया जा सकता है?

यह आपके जबड़े में हड्डी की दशा पर निर्भर करता है। आपका दंत चिकित्सक मौजूद हड्डी की मात्रा का पता लगाने के लिए कई तरह की विशेष जांचों की व्यवस्था करेगा। अगर पर्याप्त हड्डी नहीं हुई, या अगर वह पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ नहीं है तो उस जगह पर पहले हड्डी की ग्राफ्टिंग किये बिना आरोपणों को रखना संभव नहीं हो सकता है।

क्या आरोपणों से दर्द होता है?

दांत निकालने के मुकाबले आरोपण को रखना अक्सर आसान होता है और इस काम को प्रायः स्थानिक निष्चेतक का उपयोग करके किया जाता है। उस समय तो आप कोई दर्द नहीं महसूस करेंगे लेकिन ठीक वैसे ही जैसे कि दांत उखड़वाने के बाद होता है, आप सर्जरी के बाद के सप्ताह के दौरान कुछ बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

कई बार, अगर आप बहुत अधिक बेचैन होते हैं या मामला अगर पेचीदा किस्म का होता है तो आपका दंत चिकित्सक आपको शांतिकर औषधि दे सकता है। आरोपणों के लिए आम निश्चेतक का उपयोग मुश्किल से ही किया जाता है और आमतौर पर इसका उपयोग बहुत ही जटिल मामलों में किया जाता है।

उपचार में कितना समय लगता है?

आपकी दंत टीम उपचार शुरू होने से पहले आपको मोटा-मोटी समय-सारिणी देगी।

कुछ नकली दांतों को अब आरोपणों के समय ही फिट किया जा सकता है (इन्हें ‘फौरन आरोपण' कहा जाता है)। इस बात का पता लगाने के लिए कि क्या ये आपके लिए उपयुक्त हैं, अपनी दंत टीम से बात करें। प्रायः नकली दांतों को आरोपणों के लगाये जाने के 3 से 4 चार महीनों के बाद फिट किया जाता है। कई बार उपचार में ज्यादा समय लगता है और आपकी दंत टीम आपसे आपके उपचार के समय के बारे में बात करेगी।

बाद की देखभाल के बारे में बताएं?

आपकी दंत टीम आरोपण की देखभाल किस प्रकार से की जाए, इस पर आपको निर्देश देगी। वे सर्जरी के बाद आपको अगले कुछ दिनों तक लेने के लिए कुछ दर्दनाशक दवाएं दे सकती है, बशर्ते कि आपको उनकी जरूरत हो - या इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके घर पर कुछ दर्दनाशक दवाइयां पड़ी हैं।

इसके बाद क्या होता है?

आपके आरोपणों के लगा दिये जाने के बाद यह जरूरी होता है कि आपके जबड़े की हड्डी का उनपर विकास हो और वह उनसे मिल जाये। इसमें प्रायः कुछ महीने लगते हैं। कई बार, आरोपणों को लगाने के बाद जल्द ही नकली दांत फिट हो सकते हैं क्योंकि वे पर्याप्त मात्रा में स्थिर होते हैं।

अगर आप एक, दो या तीन दांतों को रिप्लेस करवा रहे हैं तो इस बीच आप अस्थायी नकली दांत लगवा सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही संपूर्ण नकली दांत है तो आप इन्हें उस समय पहनना जारी रख सकते हैं जब आपके आरोपणों के घाव भर रहे हों। आपके नकली दांतों को बदलने की जरूरत पड़ सकती है ताकि वे सर्जरी के बाद ठीक तरह से फिट बैठें और आरोपण की जगह की रक्षा करने के लिए उसके ऊपर प्रायः ‘हीलिंग कैप' रखी जाती है।

क्या दांतों की सफाई करना मुश्किल होता है?

नहीं। लेकिन अगर आप टिकाऊ, सफल आरोपण करवाने जा रहे हैं तो बाद की देखभाल जरूरी है। आपकी दंत टीम को आरोपणों की देखभाल के बारे में आपको विस्तृत सलाह देनी चाहिए। आरोपणों से जुड़े दांतों के इर्दगिर्द सफाई कुदरती दांतों की सफाई करने के मुकाबले कोई अधिक मुश्किल नहीं होती। फिर भी, ऐसी जगहें हो सकती हैं, जिन तक पहुंचना मुश्किल हो और आपको यह दिखाया जाएगा कि उनकी सफाई किस प्रकार से की जाए। आपको अपने हाइजेनिस्ट के पास अक्सर जाने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन आपकी दंत टीम आपसे इस बारे में बात करेगी।

अगर मुझे मसूड़ों की बीमारी रही हो जब मेरे अपने दांत थे, तो क्या यह आरोपणों के साथ संलग्न दांतों को भ

हां, अगर आप उनकी अच्छी तरह से देखभाल नहीं करते हैं तो। अगर आप उन्हें साफ रखते हैं और अपने दंत चिकित्सक से उनकी नियमित रूप से जांच करवाते हैं तो आपको कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। धूम्रपान भी आरोपणों के स्वास्थय को प्रभावित करता है। अतः, अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपको अपने आरोपणों की ज्यादा सावधानीपूर्वक देखभाल करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ दंत चिकित्सक धूम्रपान करने वाले लोगों में दंत्य आरोपणों को नहीं रखेंगे।

दांत अगर आरोपणों में स्थिर हैं तो क्या मैं उन्हें बाहर निकाल सकता हूँ?

आरोपणों से संलग्न अधिकतर दांतों को केवल दंत चिकित्सक द्वारा फिट और निकाला जा सकता है। फिर भी, अगर आपके पास आरोपणों से जुड़े निकाले जा सकने वाले नकली दांत हैं तो आप उन्हें सफाई के लिए बाहर निकाल सकते हैं।

क्या आरोपण दिखते हैं?

अधिकतर आरोपण एकदम कुदरती दांतों की तरह दिखते हैं।

क्या मैं प्रत्येक उखड़े हुए दांत के लिए आरोपण लगवा सकता हूँ?

अगर आपका एक अकेला दांत उखड़ा हुआ है तो आपको उसे सहारा देने के लिए आरोपण की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके कई दांत उखड़े हुए हैं और ये एक दूसरे के बगल में हैं तो आप फिर भी प्रत्येक दांत के लिए आरोपण लगवा सकते हैं। या अगर आपके मुंह में दो या अधिक आरोपण हैं तो उनमें से हरेक एक से अधिक दांतों को सहारा दे सकता है। आपका दंत चिकित्सक आपके लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प के बारे में बात करेगा।

दुर्घटना हो जाने पर मुझे क्या करना चाहिए?

आरोपण और वे दांत जिन्हें वे सहारा प्रदान करते हैं, दुर्घटना के द्वारा उसी प्रकार से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं जिस तरह से कुदरती दांत हो सकते हैं। अतः यह जरूरी है कि अगर आप ऐसा खेल खेलते हैं जो कि संस्पर्श या गतिमान वस्तुओं से संबद्ध होता है तो यह जरूरी है कि आप पेशेवर तरीके से निर्मित माउथगार्ड को पहनें। हमारी पुस्तिका ‘माउथगार्डों के बारे में मुझे बताएं' को देखें। अगर सिर्फ दांत ही क्षतिग्रस्त हुए हैं तो उन्हें प्रायः आरोपण से निकाला और रिप्लेस किया जा सकता है।

फिर भी, अगर स्वयं टाइटैनियम आरोपण इतना अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है कि उसकी मरम्मत नहीं की जा सकती तो अगर उसे निकालना बहुत अधिक मुश्किल है तो उसे सुरक्षित रूप से जबड़े में छोड़ा जा सकता है। क्षतिग्रस्त आरोपण को रिप्लेस करने के लिए उसके बगल में दूसरे आरोपण को फिट किया जा सकता है।

आरोपण के हड्डी के साथ नहीं जुड़ने पर क्या होता है?

ऐसा शायद ही कभी होता हो। अगर घाव भरने की अवधि के दौरान या उसके तुरंत बाद आरोपण ढीले हो जाते हैं तो उसे आसानी से निकाल दिया जाता है और आपके जबड़े का घाव सामान्य तरीके से भर जाता है। एक बार जब आपके जबड़े का घाव भर जाता है तो दूसरा आरोपण वहां पर रखा जा सकता है। अथवा, दंत चिकित्सक एक ब्रिज बना सकता है, उसे आरोपित किये गये उस नकली दांत में फिट कर देता है, जो कि सफल रहा होता है।

इस पर कितना खर्च आएगा?

बहुत सी स्थितियों में, उपचार पर आने वाला खर्च क्राउन्स एवं ब्रिजों के साथ ज्यादा परंपरागत दंत्य उपचार के मुकाबले केवल थोड़ा ही अधिक होता है। लंबी समयावधियों के दौरान, आरोपण प्रायः ज्यादा किफायती और संतोषजनक विकल्प होते हैं।

आरोपणों के अन्य लाभ भी होते हैं। अगर आपने अकेले दांत को रिप्लेस करने के लिए आरोपण करवाया है तो दांतों के किसी भी किनारे से उसे छोटा करने की जरूरत नहीं होती है। अगर आपके दांतों पर ब्रिज है तो आपके दंत चिकित्सक को ऐसा करने की जरूरत पड़ेगी और ब्रिज को सहारा देने के लिए दांतों पर क्राउन फिट करना होगा।

सामान्य नकली दांतों का अक्सर अर्थ यह होता है कि आपका खाना और पीना प्रभावित होता है क्योंकि नकली दांत हिलते रह सकते हैं। लेकिन आरोपण से संलग्न दांत यह समस्या नहीं उत्पन्न करते, क्योंकि वे कुदरती दांतों के मुकाबले हड्डी से ज्यादा दृढ़तापूर्वक जुड़े होते हैं।

मैं यह उपचार कहां प्राप्त कर सकता हूँ?

अपने दंत चिकित्सक से बात करें। हो सकता है कि वे इस प्रकार के कुछ या सभी उपचार करते हों और आपको जरूरी सलाह प्रदान कर सकें। या, वह आपको आकलन और उपचार के लिए अनुभवी ‘आरोपण विशेषज्ञ' के पास भेज सकते हैं।

निम्नलिखित को पूछना नहीं भूलें:

  • कौन सा उपचार प्रस्तावित है
  • इस काम में दंत चिकित्सक को क्या अनुभव है
  • उपचार का कुल खर्च, और
  • विकल्प क्या हैं।

सुनिश्चित करें कि आप खर्च के आकलन के साथ उपचार योजना प्राप्त करते हैं, और पूछें कि क्या आपके उपचार के लिए गारंटी शामिल है।

अगर आप किसी उत्तर से अप्रसन्न हैं तो दूसरे दंत चिकित्सक की भी राय लें। आप इस उपचार में ढेर सारा समय, प्रयास और पैसे लगाएंगे, अतः आपको इस बात की पक्की जानकारी होनी चाहिए कि आप उपचार से क्या प्राप्त कर रहे हैं। 
घर पर इस्तेमाल किए जाने वाले श्वेतक किटों के बारे में क्या बताएंगे?

पेंट किए जाने वाले श्वेतकों और श्वेतक पट्टियों समेत तमाम होम वाइटनिंग किट्स उपलब्ध हैं। ये कितने प्रभावी हैं, यह इस बात पर निर्भर है कि उनमें श्वेतक एजेंट की कितनी मात्रा शामिल है।

इनकी बिक्री पर बने नियम-कानून विभिन्न देशों में अलग-अलग हैं और बाजार में उपलब्ध कुछ उत्पाद प्रभावी नहीं हैं। घर पर अपने दांतों को उजला बनाने की कोशिश करने से पहले अपनी दंत टीम से पूछें।