दांतों का क्षरण (सड़न) क्या होता है?

आपके चीनी-युक्त किसी चीज के खाने या पीने के बाद अम्ल के हमले के द्वारा दांत की ऊपरी परत और दंत-धातु के मुलायम हो जाने पर दांतों का क्षरण (सड़न) शुरू होता है। समय के साथ, अम्ल दांतों में कैविटी (छेद) बना देता है। ‘दंत्य क्षरण’ वही होता है जो कि दांत की सड़न होती है और इसे ‘दंत्य क्षयों’ के रूप में भी जाना जाता है।

दांतों का क्षरण किस कारण से उत्पन्न होता है?

दंत्य क्षरण दांत की मैल के अम्लों के कारण उत्पन्न होता है, जो कि दांत की ऊपरी परत और दंत-धातु को धीरे-धीरे विघटित कर देता है। क्षरण आपके दांतों को क्षतिग्रस्त करता है और दांत को उस स्थिति में पहुंचा सकता है, जहां पर उसे भरने या यहां तक कि उखाड़ने की नौबत आ जाए।

ऊपरी परत किसे कहते हैं?

ऊपरी परत दांत की सख्त, रक्षात्मक बाहरी परत और शरीर का सबसे सख्त हिस्सा होती है। इसमें कोई नस या रक्तवाहिका नहीं होती और यह दर्द के प्रति संवेदनशील नहीं होती।

दंत-धातु क्या है?

दंत-धातु ऊपरी परत के नीचे होती है, दांत के अधिकतर हिस्से का निर्माण करती है और यह दर्द के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील हो सकती है। दंत-धातु दांत के केंद्रीय ‘गूदे’ को ढंककर रखती है।

गूदा किसे कहते हैं?

गूदा एक मुलायम ऊतक होता है जो कि रक्त वाहिकाओं और नसों से युक्त होता है और यह दांत के मध्य में होता है।

दांत की मैल (प्लैक) क्या है?

दांत की मैल जीवाणु की एक पतली, लसलसी परत है जो कि आपके दांतों पर निरंतर बनती रहती है।

मेरे दांतों में सड़न क्यों उत्पन्न होती है?

सड़न उस समय उत्पन्न होती है जब खाद्य और पेय-पदार्थों की चीनी दांत की मैल के जीवाणु के साथ अभिक्रिया करती है और अम्लों का निर्माण होता है। हर बार जब आप चीनी-युक्त कोई खाद्य या पेय पदार्थ ग्रहण करते हैं, ये अम्ल दांतों पर हमला करते हैं और ऊपरी परत को मुलायम बनाना और विघटित करना शुरू कर देते हैं। आपके थूक में पाये जाने वाले कुदरती लवणों के द्वारा ऊपरी परत को ‘फिर से खनिजयुक्त' और पुनः सख्त बनाने से पहले खाने या पीने के बाद हमले घंटे भर तक बने रह सकते हैं। यह सिर्फ चीनी ही नहीं है जो कि नकसानदेह होती हैः अन्य प्रकार के कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ दांत की मैल के साथ अभिक्रिया करते हैं और अम्ल बनाते हैं। (ये ‘खमीर उठाने वाले' कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं: उदाहरण के लिए, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में ‘छिपी हुई चीनी', फलों की कुदरती चीनी और पकाये गये स्टार्चों की चीनी।) हमेशा घटकों की जांच करें। आमतौर पर जिसके नाम में ‘ओज' होता है, वह चीनी होता है, उदाहरण के लिएः सुक्रोज, माल्टोज आदि।

भोजनों के बीच में चीनी-युक्त या अम्लीय नाश्तों और पेय पदार्थों को ग्रहण करने से क्षरण का जोखिम बढ़ सकता है, क्योंकि आपके दांत निरंतर हमले की चपेट में आ जाते हैं और उनके पास स्वयं को ठीक करने के लिए समय नहीं होता। लिहाजा यह जरूरी है कि आप समूचे दिन चीनी-युक्त नाश्ते या चीनी-युक्त पेय-पदार्थों की चुस्कियां नहीं लेते रहें।

दंत्य क्षरण के क्या लक्षण हैं?

दंत्य क्षरण की शुरुआती अवस्थाओं में कोई लक्षण नहीं होते लेकिन दंत्य चिकित्सकों की टीम, जब वे आपके मुंह का परीक्षण करती है या आपके दांतों का एक्सरे करती हैं, तो कैविटी की शुरुआती अवस्थाओं की पहचान करने में सक्षम हो सकती है। तभी तो आपको अपनी दंत्य टीम के पास नियमित रूप से दिखाने जाना चाहिए, क्योंकि अग्रवर्ती क्षरण के मुकाबले छोटे-छोटे छेदों का उपचार करना आसान होता है।

अगर मुझे कैविटी है तो क्या होगा

एक बार कैविटी जब दंत-धातु तक पहुंच जाती है तो आपका दांत संवेदनशील बन सकता है, खासकर उस समय जब आप मीठे खाद्य और पेय पदार्थ तथा अम्लीय या गर्म खाना खाते हैं।

चूंकि क्षरण दंत्य गूदे के निकट तक चला जाता है, इसलिए आप दांत-दर्द से त्रस्त हो सकते हैं। दांत दर्द अगर गर्म या मीठे खाने के कारण शुरू होता है तो यह केवल कुछ सेकंड तक ही बना रह सकता है। क्षरण अगर दंत्य गूदे के निकट पहुंच जाता है तो दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है और आपको उसे नियंत्रित करने के लिए दर्द-निवारक दवाओं -पैरासिटामॉल या आईबुप्रोफेन- की जरूरत पड़ सकती है। आपको सीधे अपने दंत्य चिकित्सकों की टीम के पास जाना चाहिए क्योंकि दांत मर रहा होता है और अगर इसका उपचार नहीं किया गया तो आपके दांत में घाव हो सकता है।

अगर मैं समय रहते इसका उपचार नहीं करवा लेता हूँ तो क्या होता है?

दांत दर्द इस बात का संकेत है कि आपको तुरंत अपनी दंत टीम के पास जाना चाहिए क्योंकि यह इस बात की चेतावनी है कि कहीं न कहीं गड़बड़ है। अगर आप कुछ भी नहीं करते हैं तो इससे प्रायः स्थिति बदतर ही होगी और आपका वह दांत उखड़ सकता है, जिसे कि अन्यथा बचाया जा सकता था।

मेरे दांतों के किन हिस्सों में क्षरण उत्पन्न होने के आसार होते हैं?

दांतों की काटने वाली सतहों और दांतों के बीच की सतहों के क्षरण के आसार सर्वाधिक होते हैं, क्योंकि इन जगहों में खाने के कतरे और दांत की मैल फंस सकती है। लेकिन दांत के किसी भी हिस्से को जोखिम हो सकता है।

मुझे किस प्रकार के उपचार की जरूरत पड़ेगी?

क्षरण अगर बहुत अधिक गंभीर नहीं है तो दंत्य टीम समस्त क्षरण को हटा देगा और फिलिंग के द्वारा दांत की मरम्मत कर देगा। कई बार, दांत के बीच की नस क्षतिग्रस्त हो सकती है। अगर ऐसा है, तो दंत चिकित्सक को नस को निकालकर रूट कैनाल उपचार करने की आवश्यकता पड़ेगी और फिर फिलिंग या क्राउन के साथ दांत की मरम्मत करनी होगी। दांत अगर इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है कि इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती तो दंत चिकित्सक को दांत को उखाड़ना पड़ सकता है।

क्या मुझे सदैव फिलिंग की जरूरत पड़ेगी?

नहीं, क्षरण की एकदम शुरुआती अवस्थाओं में आपकी दंत टीम प्रभावित जगह पर फ्लोराइड वार्निश लगा सकती है। इससे और अधिक क्षरण को रोकने में मदद मिल सकती है और इससे दांत ‘फिर से खनिजयुक्त’ हो सकते हैं। फिर भी, क्षरण को दोबारा शुरू होने से रोकने के लिए फ्लोराइड दंतमंजन का उपयोग करके अपनी दंत्य टीम के द्वारा सुझायी गयी सफाई की दिनचर्या का अनुसरण करना जरूरी है।

क्या ऐसा कोई काम है जिसे कि मैं क्षरण से अपने दांतों की रक्षा करने के लिए कर सकता हूँ?

जब प्रत्येक वयस्क दाढ़ें (पिछले दांत) प्रकट होती हैं उस समय दांत अगर क्षरण से मुक्त है तो उसकी रक्षा करने के लिए ‘गर्त और दरार सीलैंट’ का उपयोग किया जा सकता है। सीलैंट प्लास्टिक की एक कोटिंग होती है जो कि दांत की सतह के समस्त छोटे-छोटे छिद्रों को भर देती है और एक ऐसी चपटी सतह का निर्माण करती है, जिसकी सफाई करना आसान होता है। वयस्क भी इस उपचार को करवा सकते हैं, बशर्ते कि दांत क्षरण से मुक्त हों। दंत्य चिकित्सकों की टीम इस बात पर चर्चा करेगी कि क्या यह आपके लिए सही है। इसके अलावा, बच्चे भी अपने दांतों पर साल में दो बार फ्लोराइड वार्निशों को पेंट करा सकते हैं, जो कि क्षरण की गुंजाइश को कम करने में मदद करेगी।

मैं क्षरण को रोकने के लिए क्या कर सकता हूँ?

दंत्य क्षरण को रोकने का सर्वश्रेष्ठ तरीका रात को सोते समय तथा दिन के दौरान कम से कम और एक बार फ्लोराइड दंतमंजन से अपने दांतों पर ब्रश करना है। इस बात को सुनिश्चित करें कि आप अपने दांतों की आंतरिक, बाहरी और काटने वाली सतहों पर ब्रश करते हैं। आपके दांतों के बीच से और वे जहां पर मसूड़ों से मिलते हैं, वहां से दांत की मैल और खाने के कतरे को निकालने के लिए ‘अंतर-दंतीय’ ब्रशों या दंत-धागे या टेप का उपयोग किया जाना चाहिए। ये वे जगहें हैं, जहां पर सामान्य टूथब्रश नहीं पहुंच सकता।

क्या ऐसा कोई और काम है जिसे कि मैं कर सकता हूँ?

अपनी दंत टीम के पास जितनी बार वे बुलायें नियमित रूप से जाएं। चीनी-युक्त और अम्लीय खाद्य व पेय-पदार्थों को बार-बार नहीं लें। भोजनों के बीच में नाश्ता करने से बचें, इससे आप अपने दांतों पर अम्ल के होने वाले हमलों की संख्या को सीमित कर पाएंगे।

भोजन के बाद बीस मिनटों तक चीनी-रहित गम चबाने से आपके मुंह को ज्यादा थूक बनाने में मदद मिलेगी, जो कि अम्लों को साफ करने में मदद करता है।

मेरी दंत टीम किस प्रकार से क्षरण को रोकने में मेरी मदद कर सकती है?

आपकी दंत टीम आपको बताएगी कि सफाई करते समय किन जगहों की सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा वे आपको यह भी दिखाएगी कि ठीक प्रकार से ब्रश कैसे किया जाए और ‘अंतर-दंतीय’ ब्रशों या दंत-धागे के साथ अपने दांतों के बीच में सफाई कैसे की जाए।