मुझे सफेद फिलिंग्स पर विचार क्यों करना चाहिए?

अधिकतर लोगों के मुंह में एक या दूसरे किस्म की फिलिंग्स होती ही है।

आजकल फिलिंग्स कुदरती दिखने वाली हो सकती है। बहुत से लोग इस बात को लेकर ज्यादा सजग होते हैं कि वे किस प्रकार दिखते हैं, इसलिए वे चांदी की फिलिंग्स नहीं चाहते जो कि उनके हंसने या मुस्कराने पर दिखे।

खर्च?

दंत चिकित्सकों के हिसाब से खर्च काफी अलग-अलग हो सकता है। वह अक्सर उपयोग में लायी गयी सफेद फिलिंग्स के आकार और प्रकार और उपचार को पूरा होने में उसके द्वारा लिये जाने वाले समय पर निर्भर करती है। इसके अलावा खर्च क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है, लेकिन आपकी दंत टीम आपके उपचार पर सहमत होने से पहले खर्च का अनुमान बता सकेगी।

क्या सफेद फिलिंग्स चांदी की अमाल्गम फिलिंग्स जितनी ही अच्छी होती है?

सफेद फिलिंग्स को चांदी की अमाल्गम फिलिंग्स के मुकाबले हमेशा ही कम टिकाऊ समझा जाता रहा है। लेकिन अब ऐसी नयी सामग्रियां उपलब्ध हैं जिनकी तुलना चांदी की अमाल्गम से की जा सकती है, और ये बहुत ही सफल साबित हो रही हैं। सफेद फिलिंग का अनुमानित जीवन-काल इस बात पर बहुत अधिक निर्भर कर सकता है कि आपके मुंह में यह कहां पर है और जब आप काटते हैं तो आपके दांत कितनी कठोरता से एक साथ आते हैं। आपका दंत्य टेक्नीशियन आपको यह बताएगा कि आपकी फिलिंग्स को कितने दिनों तक चलना चाहिए।

क्या अपनी अमाल्गम फिलिंग्स को सफेद फिलिंग्स से रिप्लेस करना ठीक है?

फिलिंग्स को बदलना प्रायः केवल तभी सर्वश्रेष्ठ होता है जब आपकी दंत टीम यह तय करे कि पुरानी फिलिंग को रिप्लेस करने की जरूरत है। अगर ऐसा है, तो आप दांत के रंग वाली सामग्री से इसे रिप्लेस करने के लिए कह सकते हैं।

कुछ दंत चिकित्सक सफेद फिलिंग को पिछले दांतों में रखना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि वे हमेशा सफल नहीं होती है। इसके इर्दगिर्द एक तरीका क्राउन्स या भराई का उपयोग करना होगा, लेकिन इसका अर्थ दांत की परत को और अधिक हटाना हो सकता है और यह अधिक ज्यादा महंगा हो सकता है।

दांत के रंग वाली फिलिंग्स किस चीज से बनी होती है?

यह चीज अलग-अलग हो सकती है, लेकिन वे मुख्य रूप से शीशे के कणों, संश्लेषित राल और सेटिंग घटक से बनी होती हैं। आपकी दंत टीम उनके द्वारा उपयोग में लायी गयी सामग्री के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करने में सक्षम होगी।

मैं सफेद फिलिंग्स का काम कहां पर करवा सकता हूँ?

अधिकतर दंत चिकित्सा केंद्र अपने उपचार के सामान्य हिस्से के रूप में सफेद फिलिंग्स करते हैं।

क्या फिलिंग्स का कोई विकल्प है?

‘चेपक दंत चिकित्सा' दांत से फिलिंग को बांधने का काम करती है। ऐसे में दंत चिकित्सकों की टीम को दांत के कम हिस्से को निकालना होता है, जो कि जाहिर है कि बेहतर होता है।

जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं, क्राउन्स और भराई की तरह के इसके विकल्प हैं, हालांकि उन पर काफी अधिक खर्च आ सकता है। सामने के दांतों पर क्राउन्स या भराई की बजाय सजावटी परतों का उपयोग किया जा सकता है।