सजावटी परत किसे कहते हैं?

सजावटी परतें चीनी मिट्टी की पतली फांकें होती हैं। ये आपके आगे के दांतों की नजर आने वाली सतह के ऊपर फिट बैठने के लिए सटीक तौर पर निर्मित होती हैं, जैसे कि नकली नाखून नाखून के ऊपर फिट बैठता है।

मुझे सजावटी परत की जरूरत कब पड़ेगी?

सजावटी परत आपके दांतों के रंग, आकृति और अवस्था को बेहतर बना सकती है। अकेले बदरंग दांत के बेहतर बनाने या अपने सामने के दांतों को चमकाने के लिए सही रंग देने हेतु चीनी मिट्टी की सटीक आभा का चुनाव किया जा सकता है। सजावटी परत किनारे से टूटे दांत को फिर से संपूर्ण बना सकती है। चीनी मिट्टी टूटे हुए हिस्से को मोटे हिस्से से रिप्लेस करके दांत के सामने के पूरे हिस्से को ढंक लेती है। इसके अलावा, उस समय छोटे छेदों को भरने के लिए भी सजावटी परतों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि दंत-संशोधन (ब्रेसेस) उपयुक्त नहीं होते हैं। अगर एक दांत अपनी ठीक अवस्था से थोड़ा अलग होता है, तो कई बार सजावटी परतों को फिट किया जा सकता है ताकि उसे दूसरे दांतों के साथ एक पंक्ति में रखा जा सके।

सजावटी परतों के क्या फायदे हैं?

सजावटी परतें दांतों को दिखने में कुदरती और स्वस्थ बनाती हैं। चूंकि वे बहुत पतली होती हैं और उन्हें उनकी जगह पर एक विशेष, मजबूत चेपक के द्वारा रखा जाता है, इसलिए दांत को बहुत कम तैयार करने की जरूरत पड़ती है। कुछ प्रकार की सजावटी परतों को किसी भी तरह की तैयारी की जरूरत ही नहीं पड़ती।

सजावटी परत के लिए दांतों को किस प्रकार से तैयार किया जाता है?

दांतों की कुछ चमकदार, बाहरी कड़ी सतहों को हटाया जा सकता है ताकि ऊपरी परत को उन जगहों पर बाद में स्थायी रूप से बांधा जा सके। हटाई जाने वाली ऊपरी परत की मात्रा बहुत कम होती है और यह फिट की जाने वाली ऊपरी परत की मोटाई जितनी होगी, ताकि दांत उसी आकार के बने रहें। यह सुनिश्चित करने के लिए स्थानिक निश्चेतक (इंजेक्शन) का उपयोग किया जा सकता है कि कोई बेचैनी नहीं हो लेकिन अक्सर इसकी जरूरत नहीं होती है। दांत को तैयार कर लेने के बाद दंत टीम ‘माप’ (सांचा) बनाएगी। सजावटी परत बनाने के लिए जरूरी जानकारी के साथ-साथ इसे दंत्य टेक्नीशियन को भेज दिया जाएगा। इर्दगिर्द के दांतों का रंग आभा निर्देशिका से मिलाया जाता है ताकि ऊपरी परत पूरी तरह से कुदरती दिखे।

इसमें कितना वक्त लगेगा?

सजावटी परत के लिए कम से कम दो मुलाकातों की जरूरत पड़ती है। पहली मुलाकात दांतों को तैयार करने और आभा का मिलान करने के लिए होती है और दूसरी उसे फिट करने के लिए। उसे उसकी जगह पर बांधने से पहले, आपका दंत चिकित्सक आपके दांत पर सजावटी परत को लगाकर दिखाएगा और पूछेगा कि आप इससे खुश तो हैं। एक विशेष चेपक के साथ सजावटी परत को उसकी जगह पर बांधने का काम किया जाता है, जो कि इसे दांतों पर दृढ़तापूर्वक बांधे रखती है।

क्या मुझे मुलाकातों के बीच में अस्थायी सजावटी परत की जरूरत पड़ेगी?

चूंकि दांतों की तैयारी इतनी हल्की होती है इसलिए आपको संभवतः अस्थायी सजावटी परत की जरूरत नहीं पड़ेगा। तैयारी के बाद दांत बिल्कुल उसी तरह का दिखेगा, लेकिन वह थोड़ा कम चिकना महसूस होगा।

सजावटी परत के फिट किये जाने के बाद क्या होता है?

सजावटी परत के फिट किये जाने के बाद केवल छोटे-मोटे समायोजन ही किये जा सकते हैं। कोई परिवर्तन करवाने से पहले इसकी आदत लगने के लिए थोड़ा इंतजार करें। आपकी दंत टीम संभवतः इसके फिट किये जाने के बाद एक हफ्ते या इसके आसपास इसकी जांच, पॉलिश और यह सुनिश्चित करना चाहेगी कि आप इससे खुश हैं।

इस पर कितना खर्च आएगा?

इस उपचार का खर्च अलग-अलग दंत चिकित्सकों के पास अलग-अलग हो सकता है, इसलिए उपचार शुरू करने से पहले अपनी दंत टीम के साथ खर्चों और उपचार के विकल्पों पर चर्चा कर लेना जरूरी होता है।

सजावटी परत कितने दिनों तक चलेगी?

सजावटी परतों को कई वर्षों तक चलना चाहिए; लेकिन वे दरक या टूट सकती हैं, जैसे कि आपके अपने दांत हो सकते हैं। आपकी दंत टीम आपको बताएगी कि प्रत्येक सजावटी परत को कितने समय तक चलना चाहिए। छोटी दरार की मरम्मत की जा सकती है, या आवश्यक होने पर नयी सजावटी परत को फिट किया जा सकता है।

इसके विकल्पों के बारे में बताएं?

आगे के दांतों की छोटी-मोटी मरम्मतों के लिए कुदरती रंग वाली फिलिंग सामग्री का उपयोग किया जा सकता है। दांत जब फिलिंग को सहारा प्रदान कर सकता हो तो यह सर्वश्रेष्ठ होती है लेकिन टूटे हुए दांत के कोनों के लिए यह उतनी अच्छी तरह से शायद काम नहीं करे। दांत और फिलिंग सामग्री के बीच हमेशा ही जोड़ होगा।

क्राउन्स का उपयोग ऐसे दांतों के लिए किया जाता है, जिन्हें कि मजबूत करने की जरूरत होती है - क्योंकि वे टूटे हुए होते हैं, बहुत बड़ी फिलिंग के द्वारा कमजोर हो गये होते हैं अथवा उनका रूट कैनाल उपचार हुआ होता है।