फ्लोराइड क्या है?

फ्लोराइड एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है जो कि अनेक खाद्य पदार्थों और समस्त पेयजल में पाया जाता है। पानी में फ्लोराइड की मात्रा अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग होती है।

फ्लोराइड के क्या लाभ हैं?

फ्लोराइड दांत की ऊपरी परत को मजबूती प्रदान करके, दांत के क्षरण के प्रति इसे अधिक प्रतिरोधी बनाकर दांतों के स्वास्थ्य को बनाये रखने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा यह उस अम्ल की मात्रा में भी कमी लाता है, जो आपके दांतों पर का जीवाणु उत्पन्न करता है।

जिन बच्चों के दांतों के विकसित होते समय फ्लोराइड होता है, उनके दांतों के खांचे छिछले होते हैं, इसलिए दांत की मैल को आसानी से निकाला जा सकता है। दांत की मैल एक पतली लसलसी परत होती है जो कि आपके दांतों पर निरंतर बनती रहती है।

पानी में फ्लोराइड की अधिकता पर 60 वर्षों से अधिक समय से अनुसंधान किया जा रहा है और यह बात साबित हो चुकी है कि पानी के फ्लोरिडेशन से सड़न में 40 से 60 प्रतिशत तक की कमी आती है।

मैं फ्लोराइड कहां से प्राप्त कर सकता हूँ?

फ्लोराइड तमाम खाद्य पदार्थों और जलापूर्तियों में कुदरती तौर पर पाया जाता है, और इसके अलावा इसे कुछ पेयजल में जोड़ा जाता है। पानी के प्रत्येक मिलियन हिस्से (0.7ppm से लेकर 1.2ppm) के लिए फ्लोराइड का 0.7 से 1.2 हिस्से के होने से सर्वश्रेष्ठ प्रभाव हासिल होता है।

हर जगह के पानी में थोड़ा-बहुत फ्लोराइड तो होता ही है। आपका स्थानीय जल आपूर्तिकर्ता आपको यह बता सकता है कि आपके पेयजल में कितना फ्लोराइड है।

क्या मेरी जलापूर्ति में पर्याप्त फ्लोराइड है?

संभवतः फिर भी, केवल कुछ ही स्थानों पर दंत्य स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने हेतु पर्याप्त कुदरती फ्लोराइड होता है। अन्य स्थानों पर इसे पानी में मिलाया जाता है। आपका जलापूर्ति कर्ता आपको यह बताएगा कि आपके पानी में फ्लोराइड अलग से मिलाया गया है या नहीं। पानी में जोड़ी गयी फ्लोराइड की मात्रा इस बात के आधार पर अलग-अलग होगी कि आप किस जगह पर रहते हैं।

फ्लोराइड कुछ खाद्य और पेय-पदार्थों में उपलब्ध रहता है, उदाहरण के लिए मछली और चाय में। कुछ देशों में जलापूर्तियों में मिलाने की बजाय फ्लोराइड को खाने वाले नमक और दूध में मिलया जाता है। एक कप चाय में 0.3 मिग्रा और 0.5 मिग्रा के बीच फ्लोराइड की मात्रा सम्मिलित हो सकती है और अगर आप इसे दूध के साथ पीते हैं तो आपके दांत कैल्शियम से भी लाभान्वित होंगे। दांत के क्षरण को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बिना शक्कर के चाय पीना सबसे अच्छा होता है।

फ्लोराइड दंतमंजन के बारे में क्या बताएंगे?

अब अधिकतर दंतमंजनों में फ्लोराइड होता है, और अधिकतर लोगों को अपना फ्लोराइड इस तरह से प्राप्त होता है। दांत के क्षरण को रोकने के लिए फ्लोराइड दंतमंजन बहुत प्रभावी होता है। दंतमंजन में फ्लोराइड की जितनी मात्रा होती है, वह प्रायः क्षरण को रोकने के लिए काफी होती है।

ऐसे इलाकों में जहां पर जलापूर्ति में फ्लोराइड को अलग से मिलाया गया होता है, फ्लोराइड दंतमंजन अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

माता-पिता को ब्रश करते समय अपने बच्चे पर नजर रखनी चाहिए और उनके 7 वर्ष की उम्र का होने तक मटर के दाने के बराबर फ्लोराइड दंतमंजन के कतरे का ही उपयोग करना चाहिए।

क्या लोगों के पास अतिरिक्त फ्लोराइड होना चाहिए?

गरीब इलाकों में रहने वाले बच्चों में, जहां पर जलापूर्ति फ्लोरिडेटेड नहीं होती, उन बच्चों के मुकाबले 5 गुना अधिक सड़न हो सकती है जो कि अधिक समृद्ध या फ्लोरिडेटेड इलाकों में रहते हैं। अनुसंधान दर्शाते हैं कि पानी में फ्लोराइड का मिलाना इन ‘दंत्य असमानताओं' को कम करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

आपकी दंत टीम आपके दांतों पर फ्लोराइड लगा सकती है। ये वार्निशों या जैलों के रूप में आते हैं और इतने अधिक गाढ़े होते हैं कि आप इन्हें खुद से लगा सकें, आपको इन्हें अक्सर लगाते रहने की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ वयस्क इन उपयोगों से लाभ उठा सकते हैं। फ्लोराइड वार्निशें दांत के क्षरण को रोकने में मदद कर सकती हैं - विशेष रूप से ‘सूखा मुंह' से ग्रस्त लोगों में।

कुछ लोगों में दांत के क्षरण के आसार अधिक होते हैं, और दंत टीम आतिरिक्त सुरक्षा के लिए अधिक शक्ति के फ्लोराइड दंतमंजन का उपयोग करने की भी सलाह दे सकती है।

क्या फ्लोराइड के कोई पार्श्व-प्रभाव होते हैं?

‘दंत्य फ्लोरोसिस’ दांतों के विकसित होते समय बहुत अधिक फ्लोराइड का सेवन करने से होता है। ऐसा उस समय हो सकता है जबकि 7 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चों द्वारा फ्लोराइड सप्लीमेंट्स लिये जाते हैं, जो कि ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां पर जलापूर्ति फ्लोरिडेटेड है। ऐसा उस समय भी हो सकता है जबकि बच्चे दंतमंजन को निगल लेते हैं।

फ्लोरोसिस क्या है?

अपने सबसे हल्के रूप में, दंत्य फ्लोरोसिस दांतों की सतह पर एकदम बारीक मोतिया रेखाओं या धब्बे के रूप में प्रकट होता है। इस हल्के फ्लोरोसिस का अक्सर केवल दंत्य विशेषज्ञ के द्वारा ही पता लगाया जा सकता है। तीव्र फ्लोरोसिस ऊपरी परत के उतरते और बदरंग होते जाने की ओर ले जा सकता है।

सौभाग्य से, तीव्र फ्लोरोसिस मुश्किल से ही होता है।

क्या फ्लोराइड सुरक्षित होता है?

फ्लोराइड के बारे में पूरी दुनिया में बहुत सी रिपोर्टें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई वर्षों के बाद, वैज्ञानिक निष्कर्ष यह है कि फ्लोराइड दंतमंजन और सही प्रकार से फ्लोरीडेटेड पानी, नमक और दूध दंत्य स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभदायक है, ये क्षरण को रोकने में मदद करते हैं और आम स्वास्थ्य पर कोई नुकसानदेह पार्श्व-प्रभाव नहीं डालते। अध्ययनों से इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि पानी में मिलाये गये प्लोराइड से हानिकारक पार्श्व-प्रभाव उत्पन्न होते हैं।

वे लोग जो कि फ्लोरिडेशन के खिलाफ हैं, यह दावा करते हैं कि उनके पास इस बात के पक्के प्रमाण हैं कि पानी में मिलाया गया फ्लोराइड नुकसानदेह होता है। फिर भी, वैज्ञानिक विश्लेषण उनके दावों का समर्थन नहीं करते हैं।

दुनिया भर में, 30 करोड़ से अधिक लोग फ्लोरीडेटेड जलापूर्तियों का पानी पीते हैं। लाखों-करोड़ों और लोग नियमित रूप से दंतमंजन का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए अमेरिका में, आधे से अधिक आबादी को फ्लोरीडेटेड जलापूर्तियां उपलब्ध हैं। इसकी वजह से दंत्य स्वास्थ्य के स्तर में सुधार हुआ है, और इस कारण से सामान्य भी स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।