मुझे खोये हुए दांतों को रिप्लेस क्यों करना चाहिए?

इसका एक कारण आपकी दिखावट है। दूसरा कारण यह है कि गिर चुके दांत द्वारा छोड़े गये फासले का अर्थ यह हो सकता है कि दोनों तरफ के दांतों पर अधिक दबाव पड़ रहा है। फासले का यह अर्थ भी हो सकता है कि आपकी ‘काट’ प्रभावित है, क्योंकि खाली जगह के आगे वाला दांत झुक सकता है और ऊपरी एवं निचले दांत के मिलकर काटने के तरीके को बदल देता है। इसके कारण फासले में खाने के टुकड़े जमा हो सकते हैं, जो कि दांतों की सड़न और मसूड़े की बीमारी का कारण बनता है।

गिर चुके दांत को किस प्रकार रिप्लेस किया जाता है?

यह गिर चुके दांतों की संख्या पर और मुंह में उनकी जगह पर निर्भर करता है। आपके मुंह में बचे दांतों की दशा भी निर्णय को प्रभावित करती है।

गिर चुके दांतों को रिप्लेस करने के तीन मुख्य तरीके हैं। पहला है निकाले जा सकने योग्य नकली दांत (या दांतों) से रिप्लेस करना - इसे आंशिक नकली दांत कहते हैं। दूसरा है स्थिर ब्रिज से रिप्लेस करना। ब्रिज का उपयोग प्रायः तब किया जाता है जब रिप्लेस करने के लिए थोड़े से दांत होते हैं, या जब गिरे हुए दांत मुंह के केवल एक तरफ होते हैं। तीसरा तरीका दंत्य ‘आरोपणों' का उपयोग करके इस काम को करना है। यह वही जगह है जहां पर कृत्रिम रूट को जबड़े की हड्डी में रखा जाता है और क्राउन या ब्रिज को इसके ऊपर रखा जाता है। हमारी पुस्तिका ‘दंत्य आरोपणों के बारे में मुझे बताएं' को देखें।

आंशिक नकली दांत क्या है?

यह एक प्लेट होती है, जिस पर एक या अधिक नकली दांत लगे होते हैं। यह पूरी प्लास्टिक या धातु और प्लास्टिक के मिश्रण की हो सकती है। आपके मुंह में नकली दांत को अपनी जगह पर बनाये रखने के लिए दोनों ही प्रकारों में क्लिप्स (मजबूत पकड़) हो सकती है। इसके आधार पर कि वे कहां हैं, इनमें से कुछ क्लिप्स उस समय दिखायी पड़ सकती हैं जब आप मुस्कराते हैं या अपना मुंह खोलते हैं।

प्लास्टिक के आंशिक नकली दांत और उन नकली दांतों में क्या अंतर है, जो कि धातु से युक्त होते हैं।

प्लास्टिक के आंशिक नकली दांत कम खर्चीली होते है। लेकिन अगर उन्हें बहुत सावधानीपूर्वक नहीं तैयार किया गया तो वे उन दांतों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं, जिनके सामने उन्हें फिट किया गया है।

धातु की आंशिक नकली दांतें प्रायः कोबाल्ट और क्रोमियम की मिश्र धातु से बनी होती है और वे काफी मजबूत होती हैं। वे पहनने में ज्यादा हल्की होती हैं और शेष बचे दांतों द्वारा उन्हें सहारा मिल सकता है। हालांकि आधार धातु होता है पर उनमें धातु के रंग वाले प्लास्टिक होते हैं और स्वाभाविक जान पड़ने वाले दांत उनमें स्थिर किये गये होते हैं। वे प्लास्टिक की नकली दांतों के मुकाबले ज्यादा महंगी होती हैं।

मैं अपने लिए सर्वश्रेष्ठ प्रकार का चुनाव किस प्रकार से कर सकता हूँ?

अपने दंत चिकित्सक से मार्गदर्शन प्राप्त करें। उन्हें आपके शेष बचे दांतों की अवस्था का पता होगा। अधिकतर मामलों में धातु-आधारित आंशिक नकली दांत सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदान करते हैं।

क्या मैं दांत निकलवा चुकने के तुरंत बाद ब्रिज को फिट करवा सकता हूँ?

दांत को उखड़वाने के बाद आपके मसूड़ों के घाव को समुचित तरीके से भरने के लिए 6 महीने तक का समय लग सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि ब्रिज को फिट किये जाने से पहले आपको अस्थायी नकली दांत लगवाने की जरूरत पड़ सकती है।

अपने नकली दांतों की किस प्रकार से देखभाल करूं?

सामान्य नियम हैः ब्रश करें, भिगोएं और फिर ब्रश करें। अपने नकली दांत को गिरा देने से बचने के लिए उसे सदैव कटोरे भर पानी में या तह किये हुए तौलिये के ऊपर साफ करें। नकली दांत को भिगोने से पहले उन्हें ब्रश से साफ करें जिससे कि भोजन के किसी फंसे हुए कतरे को निकाला जा सके। बुदबुदाहटमय (बुलबुलेदार) डेंचर क्लीनर का उपयोग करके जिद्दी दागों को साफ करें और अपने डेंचर को ताजादम होने के अहसास से भर दें - विनिर्माता के निर्देशों का सदैव पालन करें। फिर नकली दांत को दोबारा ब्रश से साफ करें, मानो कि यह आपके अपने दांत हों और ऐसा करते समय सावधानी बरतें कि कहीं आप इतना तो नहीं रगड़ रहे हैं जिससे कि सतह पर दरार उत्पन्न हो जाए।

अधिकतर दंत चिकित्सक दंतमंजन और छोटे से मंझोले आकार के सिरे वाले टूथब्रश का उपयोग करने की सलाह देते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपने मसूड़ों के ऊपर फिट बैठने वाली सतह समेत नकली दांत की समूची सतहों को साफ करते हैं। अगर आप नकली दांत को चिपकाने वाले किसी प्रकार के पदार्थ का उपयोग करते हैं तो यह विशेष रूप से जरूरी है।

अगर आप पाते हैं कि दाग या पपड़ी जमी हुई है तो अपने नकली दांत को अपनी दंत टीम को साफ करने दें।

क्या रात में मुझे अपने नकली दांत को निकाल देना चाहिए?

आपकी दंत टीम रात के समय नकली दांतों को बाहर निकालने की अनुशंसा कर सकती है, ताकि आपके मुंह को आराम करने का अवसर मिल सके। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसे पानी में छोड़ देना जरूरी है, जिससे कि यह खराब न हो और इसमें किसी तरह की दरार न पड़े।

आंशिक दंतावली का विकल्प क्या है?

मुख्य विकल्प स्थिर ब्रिज या दंत्य आरोपण है। दंत्य ब्रिज को फासले के दोनों तरफ के दांतों पर क्राउनों को रखकर और फिर खाली जगह में नकली दांत रखकर इन दोनों क्राउनों को एक साथ जोड़कर बनाया जाता है। यह सब प्रयोगशाला में बना होता है और फिर टुकड़ों को विशेष चेपकों से उसकी जगह से बांध दिया जाता है। ब्रिज को निकाला नहीं जा सकता है।

दूसरा विकल्प चेपक ब्रिज होता है। इसमें ‘पंख' होते हैं जो कि सहारा देने वाले दांतों के पिछले हिस्से से बंधे होते हैं और ड्रिलिंग की बहुत कम जरूरत पड़ती है।

क्या मुझे उखड़े हुए दांतों को रिप्लेस करने के लिए हमेशा ब्रिज की जरूरत पड़ेगी?

आप ब्रिज केवल तभी लगवा सकते हैं जब आपके पास हड्डी के बढ़िया सहारे के साथ पर्याप्त मात्रा में मजबूत दांत हों। आपकी दंत टीम यह निर्णय करने में आपकी मदद करेगी कि टूटे हुए दांतों को रिप्लेस करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका कौन सा है।

ब्रिज किस चीज से बने होते हैं?

ब्रिज प्रायः कीमती धातु से बंधी चीनी मिट्टी से बने होते हैं। कई बार मजबूती के लिए आधार में दूसरी गैर-कीमती धातुओं का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा नये ब्रिज पूरी तरह से विशेष प्रकार की मजबूत चीनी मिट्टी से भी बने होते हैं।

ब्रिज पर खर्च कितना आएगा?

आपको किस आकार और प्रकार के ब्रिज की जरूरत है, खर्च इसके आधार पर अलग-अलग होगा। किसी दंत उपचार को शुरू करने से पहले हमेशा मूल्य का लिखित अनुमान और उपचार योजना को प्राप्त करें। हालांकि ब्रिज महंगा प्रतीत हो सकता है लेकिन यह कई वर्षों तक चलता भी तो है।

मैं अपने ब्रिज की किस प्रकार से देखभाल करूं?

आपको बदबूदार सांसों और मसूड़े की बीमारी की तरह की समस्याओं को रोकने के लिए अपने ब्रिज को हर दिन साफ करना होता है। इसके अलावा आपको नकली दांत के नीचे हर दिन सफाई करनी होती है। आपको फ्लॉस (दंत धागा) थ्रेडर या विशेष दंत धागे का उपयोग करने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि सामान्य दूथब्रश वहां तक नहीं पहुंच सकता। इनका उपयोग किस प्रकार करना है, इस बारे में दंत चिकित्सकों की टीम आपको बताएगी।

क्या नकली दांतों को फिक्स करने के दूसरे तरीके भी हैं?

दूसरे तरीके भी हैं, जैसे कि क्राउनों या आंशिक नकली दांतों के संयोजन का उपयोग करना, जो कि रोक कर रखने वाली क्लिपों को नजरों से ओझल बनाये रख सकता है। ये काफी विशेषीकृत नकली दांतें होती हैं, अतः आपको उनके बारे में अपनी दंत टीम से पूछना चाहिए।

क्या मैं ऐसे दांतों को लगवा सकता हूँ जो कि मेरे जबड़े की हड्डी से संलग्न हों?

हां, आरोपणों को लगवाकर। इस उपचार का अर्थ यह है कि आप टूटे हुए दांतों को अन्य दांतों पर बिना क्राउन लगवाये रिप्लेस करने में सक्षम हो सकते हैं। और अधिक विवरण के लिए हमारी पुस्तिका ‘मुझे आरोपणों के बारे में बताएं’ को देखें। इस बात को याद रखें कि अपने शेष बचे दांतों की देखभाल करना उतनी ही जरूरी है जितनी कि उखड़ चुके दांतों को रिप्लेस करना होता है।